छत्तीसगढ़
युवक की लाश मिली, खून से लथपथ था, तिल्दा थाना क्षेत्र में वारदात
jantaserishta.com
18 Dec 2025 12:50 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना वार्ड क्रमांक 15 की है, जहां रेत के ढेर पर युवक का शव पड़ा मिला. मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
सुबह स्थानीय लोग जब बाहर निकले तो उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ललित यादव निवासी नेवरा के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर लेटेस्ट न्यूज़रायपुर क्राइम न्यूज़RaipurRaipur NewsRaipur Latest NewsRaipur Crime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





