छत्तीसगढ़

ससुराल के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

Nil dhankar
24 Aug 2022 2:24 PM IST
ससुराल के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
x

धमतरी। ससुराल के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक कुरूद से नयापारा राजिम मार्ग पर नारी के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएफ 4363 ने बाइक सीजी 05 एक्स 5785 को टक्कर मार दी। कुरूद पुलिस के मुताबिक हादसे में बाइक सवार धमतरी के करेठा निवासी चंदू सतनामी (55) के रूप में पहचान हुआ है।

मृतक नारी अपने ससुराल जा रहा था। ट्रक में सीमेंट लोड है। सिर पर गंभीर चोट आने से खून अधिक मात्रा में बाहर निकल आया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोडक़र फरार हो गया है। कुरूद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। ट्रक व बाइक को जब्त कर थाने लाया।

Next Story