छत्तीसगढ़

आमापारा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 Jan 2026 8:03 PM IST
आमापारा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद चौक थाना में पदस्थ प्र0आर दिनांक 11 जुलाई 2025 को हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक क्रमांक 321 मुकेश पाण्डेय एवं आरक्षक क्रमांक 38 मुकेश वर्मा के साथ अपराध विवेचना एवं पेट्रोलिंग हेतु थाना क्षेत्र में भ्रमण पर रवाना हुए थे। इसी दौरान तात्यापारा के पास पहुंचने पर पुलिस को टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली कि आमापारा स्थित कारी तालाब गार्डन के पास एक व्यक्ति काले रंग की हुडी और काले रंग की पैंट पहने हुए अपने कब्जे में चाकू रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और चाकू लहरा रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गवाहों को तलब किया। गवाहों को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर उनकी सहमति प्राप्त की गई। इसके बाद पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान कारी तालाब गार्डन, आमापारा पहुंची और बताए गए हुलिये के व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम दुर्गेश ध्रुव पिता धनीराम ध्रुव उम्र 30 वर्ष बताया। आरोपी रामनगर चौकी के पास, थाना गुढियारी, जिला रायपुर का निवासी है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना और तलाशी के संबंध में आरोपी को अवगत कराकर उसकी जामा तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कमर के पास एक नग लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर चाकू रखने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन आरोपी द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। चाकू की बरामदगी के बाद यह पाया गया कि आरोपी का यह कृत्य आर्म्स एक्ट नोटिफिकेशन के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में लेकर थाना लाया। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।
Tagsआजाद चौक थानारायपुर पुलिसचाकू लहराने वाला गिरफ्तारआमापारा कारी तालाबआर्म्स एक्ट मामलाअवैध हथियार बरामदपुलिस पेट्रोलिंगरायपुर अपराध समाचारAzad Chowk Police StationRaipur Policeknife-wielding man arrestedAamapara Kari TalabArms Act caseillegal weapons recoveredpolice patrollingRaipur crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story