छत्तीसगढ़

स्नान करने नदी गया युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Rounak Dey
25 Aug 2021 1:21 PM GMT
स्नान करने नदी गया युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
x

कोरबा। नदी में स्नान करने गया ग्रामीण लापता होगा। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झोरा निवासी नारायण सिंह पिता बृजपाल सिंह उम्र 32 वर्ष झोरा नदी में सुबह स्नान करने गया था। घंटो बीत जाने के बाद नारायण सिंह वापस घर नहीं आया। घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। झोरा नदी के पास नारायण का मोबाइल, कपड़ा, चप्पल मिली। आसपास परिजनों एवं ग्रामीणों नारायण सिंह को खोजा पर पता नहीं चला।इसकी रिपोर्ट परिजन ने कटघोरा थाना में की। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने खोजबीन की लेकिन नारायण सिंह का पता नहीं चला।


Next Story