छत्तीसगढ़

युवक कर रहा था काम, तभी मौत ने मारा झपट्टा...

jantaserishta.com
16 May 2024 11:34 AM IST
युवक कर रहा था काम, तभी मौत ने मारा झपट्टा...
x
छत्तीसगढ़.
राजनांदगांव: शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक मजदूर युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं मौके पर कार्य कर रही एक अन्य महिला मजदूर घायल हो गई है. घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है. मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है.
राजनांदगांव शहर के चिखली पुलिस चौकी के समीप संजीवनी अस्पताल के बाजू में प्लाटिंग कार्य चल रहा है. जहां लगभग एक माह से शहर के शासकीय मुद्रणालय के पीछे झुग्गी बस्ती में निवास करने वाला 35 वर्षीय जागेश्वर साहू कार्य कर रहा था. बुधवार की दोपहर वह इस प्लाटिंग क्षेत्र में लोहे का पोल गाड़ रहा था. इसी दौरान लोहे के पोल की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया. जिससे पोल को पकडे़ जागेश्वर साहू को करंट लग गया. वहीं उसके साथ कार्य कर रही महिला भी इसकी चपेट में आ गई. इस हादसे में जागेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला मजदूर घायल हुई है.
घटनास्थल पर कार्य कर रहे मनोज कुमार साहू ने बताया कि आसपास काम करने वाले लोगों की चीख पुकार सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो एक मजदूर की मौत हो चुकी थी और महिला मजदूर घायल थी. वहीं इस हादस की सूचना मिलने के बाद मृतक के मोहल्लेवासी भी मौके पर पहुंचे. मोहल्लेवासियों ने मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और उसके दो छोटे बच्चे होने के चलते उचित मुआवजे की मांग की है. मामले की सूचना मिलने के बाद चिखली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में चिखली पुलिस चौकी प्रभारी नरेश बंजारे ने कहा कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया है और घटना की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story