छत्तीसगढ़

अचेत पड़ा था युवक, डायल 112 ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Nilmani Pal
21 Jun 2022 1:34 PM IST
अचेत पड़ा था युवक, डायल 112 ने पहुंचाया हॉस्पिटल
x
छग

बिलासपुर। शनिचरी रपटा के नीचे एक अज्ञात युवक बेहोशी के हालत में मिला। आसपास के लोगों की नजर पड़ते ही पुलिस की डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को वाहन से सिम्स लेकर पहुंचे। केजुअल्टी वार्ड के डाक्टरों ने उसे भर्ती किया। इसके बाद तत्काल इलाज शुरू किया गया। फिलहाल युवक की हालत स्थित बताई जा रही है। सोमवार को दोपहर शनिचरी रपटा से भारी संख्या में लोग आना जाना कर रहे थे। इसी दौरान राहगिरों की नजर रपटा के नीचे एक युवक पर पड़ी। युवक बेहोश था।

कुछ समय बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर 112 के आरक्षक संतोष कुमार नेताम और चालक रमेश साहू घटना स्थल पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने रपटा के नीचे जाकर युवक को आवाज दी। लेकिन वह बेहोश हो गया था। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से युवक को अरपा नदी से बाहर निकले। फिर पुलिस वाहन में रखकर सिम्स के लिए रवाना हो गए। वहां उसे भर्ती कराया गया।केजुअल्टी वार्ड में युवक का इलाज चल रहा है।

Next Story