छत्तीसगढ़
हाथ पकड़कर किशोरी के साथ छेड़खानी कर रहा था युवक, शोर मचाने पर भागा
Nil dhankar
3 July 2022 8:26 AM IST

x
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने मारपीट की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने घर में थी। इसी दौरान एक युवक उनके घर में घुस आया। युवक ने किशोरी का हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी ने इसका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर युवक ने किशोरी से मारपीट की। इसके बाद युवक वहां से भाग निकला। किशोरी ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर कोतवाली थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही है।
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





