छत्तीसगढ़

ठग युवक का अपहरण, कई दिनों बाद चुपचाप लौटा था घर

Nilmani Pal
22 April 2026 1:56 PM IST
ठग युवक का अपहरण, कई दिनों बाद चुपचाप लौटा था घर
x
छग

कोरबा। पुरानी बस्ती निवासी एक युवक का बीती रात बालको इलाके से अपहरण कर लिया गया। लगभग आधा दर्जन लोगों ने उसे जबरन अगवा किया। घटना के बाद बालको पुलिस पुरानी बस्ती पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई।

जानकारी के अनुसार, किड्नैपेड युवक का नाम विजय सिंधी है। वह पहले पुरानी बस्ती के भंडारी चौक में रहता था। बताया जा रहा है कि विजय ने कई लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठे थे। जब लोगों ने पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया, तो वह रायगढ़ भाग गया था। कुछ समय बाद वह कोरबा लौटा, लेकिन पुरानी बस्ती की बजाय बालको में रहने लगा।

बीती रात, लगभग आधा दर्जन लोग एक चार पहिया वाहन में बालको पहुंचे। उन्होंने विजय को घेर लिया और जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए। इस घटना को कई लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बालको पुलिस कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के साथ पुरानी बस्ती पहुंची। पुलिस ने विजय के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। प्रत्यक्षदर्शी युवतियों ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन लोग युवक को पकड़कर गाड़ी में डाल रहे थे और तेजी से मौके से निकल गए।


Next Story