छत्तीसगढ़

होली की बधाई देने जा रहा था युवक, गंवानी पड़ी जान

Nilmani Pal
19 March 2022 11:51 AM GMT
होली की बधाई देने जा रहा था युवक, गंवानी पड़ी जान
x
CG NEWS

कोरबा। कोरबा में होली के दिन हुए सड़क हादसे में एक युवक की जाने चले गई। वो अपने दोस्तों के साथ लोगों को होली की बधाई देने जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक गड्‌ढे से बचने के चलते अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली खंभे से जा टकराई। इससे एक युवक की मौत, वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं। हादसा दर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

होली की शाम को सिंचाई कॉलोनी दर्री निवासी राहुल कुशवाहा अपने 2 दोस्तों के साथ बाइक में सवार होकर फ़र्टिलाइज़र कॉलोनी जा रहा था। ये सभी होली पर्व की बधाई देने निकले थे। ये भी रास्ते में ही थे कि अचानक से बड़ा गड्‌ढा दिखा। जिसके देखकर बाइक को चालक कंट्रोल नहीं कर सका और बाइक सीधे बिजली खंभे से जा टकराई।

बताया गया कि बाइक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर आस-पास के लोग पहुंच गए। जिसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में राहुल कुशवाहा की मौत हो गई। वहीं 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल दोनों युवक का इलाज अभी जारी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


Next Story