छत्तीसगढ़

शराब पिलाने से मना करने पर युवक को किया लहूलुहान, आरोपी गिरफ्तार

Shiddhant Shriwas
7 July 2021 10:59 AM IST
शराब पिलाने से मना करने पर युवक को किया लहूलुहान, आरोपी गिरफ्तार
x
टिकरापारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने शराब पिलाने के नाम पर दूसरे युवक को चाकू से लहूलुहान कर दिया। मामले में जानकारी देते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित सचिन सूर्यवंशी को आरोपी दशरत बंजारे ने शराब पिलाने की बात कही पीड़ित द्वारा मना करने पर आवेश में आकर आरोपी दशरत ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। पहले तो आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार किया और मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है और उसे आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।
Next Story