छत्तीसगढ़

महिला के पीछे पड़ा था युवक, सहयोगी के साथ हुए गिरफ्तार

Nil dhankar
29 April 2022 8:52 AM IST
महिला के पीछे पड़ा था युवक, सहयोगी के साथ हुए गिरफ्तार
x

बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला गांव में ही शादी कार्यक्रम में गई हुई थी. जब शादी का कार्यक्रम खत्म हुआ तो महिला अपने घर जाने के लिए निकली, तभी आरोपी रवि महिला का पीछा करते करते उसके घर पहुंचा.

इतना ही नहीं रात 11बजे महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की. पति को पता चला तो उससे भी गाली गलौज की. उसके बाद वहां से भागने में सफल हो गया. मामला यहीं नहीं रुका आरोपी ने अपने दोस्त दल्लीराजहरा निवासी पवन महाराज को फिर से महिला के घर ले आया. उससे छेड़छाड़ करते हुए उसके पति और उसके साथ मार पीट कर दी.

ये सब दोनों आरोपियों को महंगा पड़ गया. महिला ने डौंडी थाने पहुंच अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी. मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 354-IPC, 458-IPC के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Next Story