छत्तीसगढ़

सड़क पर बैठकर जाम छलका रहा था, युवक की हुई पिटाई

Nilmani Pal
2 Nov 2024 5:28 PM IST
सड़क पर बैठकर जाम छलका रहा था, युवक की हुई पिटाई
x
छग

बिलासपुर। शराबी युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक की लात-घूसों से जमकर मारपीट की जा रही है। दरअसल, युवक सड़क पर बैठकर शराब पी रहा था। उसे युवकों ने मना किया, पर वो नहीं माना, जिसके बाद विवाद करने लगा तो युवक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सरकंडा के गया विहार के पास रहने वाला राघव खानिलकर आदतन बदमाश है और शराब पीने का भी आदी है। शुक्रवार की रात वह सीपत रोड में सड़क पर बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान मोहल्ले के युवकों ने उसकी हरकतों को देखकर उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर वो उल्टा युवकों से गाली-गलौज करते हुए धौंस दिखाने लगा।

इस दौरान युवक की हरकतों को देखकर उन्होंने पुलिस के 112 को कॉल किया। लेकिन, जानकारी देने के बाद भी काफी समय तक पुलिस नहीं पहुंची। वहीं, शराब के नशे में युवक गाली देते हुए मोहल्ले में हंगामा मचाते रहा। काफी देर तक युवक उसे घर जाने की समझाइश देते रहे, लेकिन वो नहीं माना। बल्कि, युवकों के साथ गाली-गलौज कर विवाद करते रहा। जानकारी देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची, जिससे विवाद बढ़ गया।

Next Story