छत्तीसगढ़

युवक ने की सुसाइड करने की कोशिश, खुद की गर्दन पर किया चाकू से वार

Nilmani Pal
26 Sep 2021 11:06 AM GMT
युवक ने की सुसाइड करने की कोशिश, खुद की गर्दन पर किया चाकू से वार
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़

रायगढ़। रायगढ़ शहर के एक युवक ने आज घरेलू विवाद से तंग आकर खुद की गर्दन पर वार करके खुदकुशी की कोशिश की। जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। इस घटना के बाद पुलिस युवक का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

जानकार सूत्रों के अनुसार बीते कई दिनों से युवक अपने घरेलू विवाद के चलते परेशान रहता था और आज उसने दोपहर करीब 1 बजे अपनी गर्दन पर चाकू से वार करके जान देने का प्रयास किया। बताया यह भी जाता है कि खुद के हाथों से गर्दन काटने की इस घटना से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। समय रहते परिवार वालों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती तो किया है लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Next Story