छत्तीसगढ़

अस्पताल में युवक ने की खुदकुशी करने की कोशिश, नौकरी नहीं मिलने से चल रहा था परेशान

Nilmani Pal
12 Nov 2021 9:00 AM GMT
अस्पताल में युवक ने की खुदकुशी करने की कोशिश, नौकरी नहीं मिलने से चल रहा था परेशान
x
छत्तीसगढ़

जांजगीर। जांजगीर जिले में एक युवक ने अस्पताल परिसर के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवक पहली मंजिल पर ही गिर गया, इससे युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसे काफी चोट आई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक के खुदकुशी की कोशिश का कारण यह बताया जा रहा है नौकरी न होने के कारण पिछले कई दिनों से वह परेशान चल रहा था। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चांपा के जेजीएम हॉस्पिटल में गुरुवार रात एक युवक दौड़ता हुआ छत पर चड़ गया। उसे इस तरह भागते हुए देख लोग भी उसके पीछे- पीछे दौड़े, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, या उसे छलांग लगाने से रोक पता उसे पहले युवक ने छत से छलांग लगा दी। इस दौरान युवक जमीन पर गिरने की जगह वह अस्पताल की पहली मंजिल पर जा गिरा। इसके चलते उसकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन शरीर पर कई जगह उसे गंभीर चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान जांजगीर के सिवनी निवासी जोसेफ के रूप में हुई है। पुलिस उसे बीडीएम अस्पताल लेकर गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर देख उसे वहां दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Next Story