छत्तीसगढ़

युवक ने लगाई अपने ही बाइक में आग, प्यार में धोखा खाए युवक का कारनामा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
26 Dec 2021 2:54 PM IST
युवक ने लगाई अपने ही बाइक में आग, प्यार में धोखा खाए युवक का कारनामा, देखें वीडियो
x
छत्तीसगढ़ का मामला।

अंबिकापुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक युवक ने सड़क किनारे अपनी बाइक पर आग लगा दी, और उस आग से हाथ सेंक रहा है. पूछने पर पहले कहता है, बर्थडे है, फ़िर क्रिसमस है, फिर कहता है ठंड लग रहा था आग ताप रहा था. आखरी में कहा दिल टूट गइस, बीपी लो है, प्यार में कुछ भी हो सकता है.

अंबिकापुर से लगे ग्राम परसा के रहने वाले युवक दिनेश विश्वकर्मा ने प्यार में कुछ इस कदर धोखा खाया कि उसने सरगावा मेन रोड में अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी. आते-जाते लोगों ने मोटरसाइकिल को आग लगाने की वजह पूछी तो पहले उसने बताया कि आज उसका जन्मदिन है, इसलिए उसने अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी. फिर कहा कि ठंड लग रही है तो आग तापने के लिए आग लगा दी. आखिरी में बताया कि उसका दिल टूट गया है. प्यार में धोखा खाया है, इसलिए उसने अपने गाड़ी को आग लगा दी है. फिलहाल, मामले में अभी तक किसी भी तरह की पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story