छत्तीसगढ़

थाने में घुसकर युवक ने बचाई अपनी जान, मारने दौड़ा रहे थे बदमाश

Nil dhankar
28 Feb 2023 9:05 AM IST
थाने में घुसकर युवक ने बचाई अपनी जान, मारने दौड़ा रहे थे बदमाश
x
छग

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा में इन दिनों अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है. सोमवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला. पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना यातायात थाने से कुछ ही दूरी पर हुई. जिससे युवक भागता हुआ थाने में घुस गया और अपनी जान बचाई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में उनका जुलूस निकाला.

पूरी घटना सोमवार दोपहर 12.30 बजे की है. कचहरी चौक में गन्ना रस जूस दुकान में गन्ना रस पी रहे अमन राठौर पर दिव्यांश यादव, विकास यादव, दुर्गेश यादव और नाबालिग ने मिल कर जानलेवा हमला कर दिया. बीच शहर में हाथ में चाकू, बेसबॉल से लेस आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया. घायल युवक ने यातायात थाना में घुस कर अपनी जान बचाई. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों के साथ अपचारी बालक को पकड़ा.

कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया " अमन राठौर ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि " वो कचहरी चौक में गन्ना रस पी रहा था. इसी दौरान इनके पुराने रंजिश के कारण दिव्यांश यादव, विकास यादव, दुर्गेश यादव किसी बात को लेकर वहां पहुंचे. उनके पास बेसबॉल और चाकू लेकर पहुंचे. जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगा. अमन जब छुड़ा कर भागने लगा तो बेसबॉल और ईंट पत्थर से भी मारने लगा. जिससे चोट आई है. जांजगीर थाने मंे केस दर्ज किया गया है. इसके बाद सूचना मिली कि तीनों आरोपी कचहरी चौक में घूम रहे हैं. उनके साथ एक नाबालिग भी है. पुलिस ने दबिश दी और तीनों आरोपियों के साथ नाबालिग को भी पकड़ा है. आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 307 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया गया. आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Next Story