छत्तीसगढ़

हवस मिटाने के लिए फेंका प्यार का जाल, युवक पहुंचा जेल

jantaserishta.com
29 July 2023 1:08 PM IST
हवस मिटाने के लिए फेंका प्यार का जाल, युवक पहुंचा जेल
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़.
धमतरी: जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर कुरूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम भुसरेंगा निवासी आरोपी राजेश साहू ने कुरूद थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और युवती के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिससे युवती गर्भवती हो गई।
युवती ने एक बालक को जन्म दिया है। जब पीड़िता ने आरोपी राजेश साहू को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। ऐसे में पीडिता कुरूद थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरी कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story