छत्तीसगढ़

घर में युवक ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत से था दुखी

Nil dhankar
9 April 2022 10:31 AM IST
घर में युवक ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत से था दुखी
x
छग

दुर्ग। दुर्ग जिले में दो मासूम बच्चों के सिर से पहले मां का साया छिना। इसके बाद पिता ने भी खुदकुशी करके उन्हें अनाथ कर दिया। पत्नी की मौत से दुखी पति ने खुर्सीपार स्थित अपने घर में शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कबीर मंदर के पास रहने वाले पिंटू चौधरी (28 साल) ने अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब मोहल्ले के लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस जब मौके पहुंची और लोगों से बात की चौंका देने वाली सच्चाई पता चली। लोगों ने बताया कि तीन महीने पहले पिंटू की पत्नी ने इसी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पिंटू के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी की मौत के बाद पिंटू काफी दुखी रहता था। वह न तो घर और न ही बच्चों का ध्यान दे पाता था। इसके चलते दोनों बच्चों को उसके नाना नानी अपने साथ ले गए। घर में पिंटू अकेला था। लोगों से भी अधिक बात नहीं करता था। अचानक उसने अपने घर में पत्नी की चुनरी के सहारे फांसी लगा लिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story