छत्तीसगढ़

शादीशुदा महिला के साथ सालों से शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, शादी की बात आई तो मुकरा

Nil dhankar
22 May 2022 10:15 AM IST
शादीशुदा महिला के साथ सालों से शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, शादी की बात आई तो मुकरा
x

सांकेतिक  तस्वीर 

बिलासपुर। शादी करने का झांसा देकर युवक ने खुद से बड़ी उम्र की शादीशुदा महिला से दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपित युवक फरार है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुंगेली के रहने वाले अजय टंडन (34) शादी करने का झांसा देकर दो साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला अपने पति से अलग रहती है। इसका फायदा उठाकर अजय महिला के घर में जाकर मिलता था। मना करने पर उसे पत्नी बनाकर साथ रखने का झांसा देकर संबंध बनाता था। इस बीच महिला ने शादी करने के लिए कहा। तब अजय टंडन ने इन्कार कर दिया। सरकंडा पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Next Story