छत्तीसगढ़

बातचीत बंद करने पर युवक को आया गुस्सा, किशोरी के घर में घुसकर कर दी पिटाई

Nil dhankar
1 Jan 2022 9:59 AM IST
बातचीत बंद करने पर युवक को आया गुस्सा, किशोरी के घर में घुसकर कर दी पिटाई
x

demo pic 

छत्तीसगढ़

बिलासपुर। मोहल्ले में रहने वाली किशोरी ने युवक से बात करने से मना कर दिया तो उसने घर में तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर उसने किशोरी की मां और बहन से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आहत ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने घर में तोड़फोड़ की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी मिनी बस्ती में रहने वाले सोनू सूर्यवंशी से मोबाइल पर बात करती थी। बाद में उसने युवक से बातचीत बंद कर दिया। इस पर युवक उसे धमकियां देने लगा।

गुस्र्वार की रात उसने किशोरी की छत में ईंट फेंक दिया। इससे उनकी छत का एडवेस्टर शीट टूट गया। साथ ही ईंट उनकी बिस्तर पर आ गिरा। कल किशोरी की मां और बहन युवक को समझाइश देने पहुंची। बातचीत के दौरान युवक किशोरी की मां और बहन से गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने किशोरी की मां और बहन को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दोनों की पिटाई कर दी। मारपीट से आहत महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story