छत्तीसगढ़

युवक ने दिया शादी का झांसा, नर्स का किया दैहिक शोषण

Nilmani Pal
3 Aug 2022 3:18 AM GMT
युवक ने दिया शादी का झांसा, नर्स का किया दैहिक शोषण
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

भिलाई। शादी का झांसा देकर चार साल तक एक नर्स का दैहिक शोषण करने वाले आरोपित के खिलाफ छावनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि कैंप-2 शारदा पारा निवासी आरोपित सलमान खान के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपित ने चार साल युवती का दैहिक शोषण किया और इस दौरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। अब आरोपित, पीड़िता को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था। धर्म परिवर्तन न करने की स्थिति में वो उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था।

हादसा - 32 बंगला के सामने रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल केे आसपास है। सोमवार की देर रात करीब दो बजे उसके कटने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को चीरघर में रखवा दिया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

Next Story