छत्तीसगढ़

रकम चुकाने युवक ने किया धोखाधड़ी, कोर्ट ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nil dhankar
8 Jan 2023 8:58 AM IST
रकम चुकाने युवक ने किया धोखाधड़ी, कोर्ट ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
x
छग

दुर्ग। ईंट व्यवसायी मुकेश चक्रधारी से लाखों रुपए का ईंट उधार लेने के बाद रकम वापसी के समय आनंद टावरी ने धोखाधड़ी करते हुए अपने पिता मनमोहन टावरी के खाते के चेक पर स्वयं के हस्ताक्षर कर मुकेश को दिया। जब मुकेश ने चेक को खाते में जमा किया तब बैंक प्रबंधन ने चेक को अनादरित कर दिया। मुकेश ने पुलगांव थाना में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डीएस बघेल की कोर्ट में परिवाद पेश किया। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420 ,467, 468 के तहत अपराध दर्ज कर उसे पेश होने कहा है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story