छत्तीसगढ़

पिटाई से युवक का पैर टूटा: राड और बेसबाल के साथ पहुंचे थे बदमाश

Nilmani Pal
10 July 2022 6:59 AM GMT
पिटाई से युवक का पैर टूटा: राड और बेसबाल के साथ पहुंचे थे बदमाश
x

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो हास्पिटल के पास दस बदमाशों ने राड, बेसबाल से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। डायल 112 वाहन को देखकर हमलावार फरार हो गया। मारपीट से घायल युवक का पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। सात जुलाई की रात सरकंडा थाने के डायल 112 की टीम लिंगियाडीह क्षेत्र में गश्त पर निकली थी। आरक्षक सूर्यकांत राठौर और सरजू धनवार अपोलो हास्पिटल के पास पहुंचे। वहां दस बदमाश मिलकर एक युवक को राड व डंडा से पीट रहे थे।

मारपीट करने वालों ने पुलिस का वाहन देखकर भागने लगे। इस बीच आरक्षक और चालक ने दौड़कर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन सभी युवक भाग निकले। घटना स्थल पर एक युवक खून से लथपथ पड़ा था। वह ठीक से बोल नहीं कर पा रहा था। उसका दोनों पैर की हड्डी टूट गई थी। युवक ने अपना नाम अब्दुल वहाब पिता अब्दुल शरीफ(32) बताया। कुछ समय बाद वह बेहोश हो गया। पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों को बुलाकर अब्दुल को पुलिस गाड़ी में बैठाया। इसके बाद उसे सिम्स में भर्ती कराया गया।

Next Story