छत्तीसगढ़

मालिक के सामने युवक ने पेट्रोल पंप मैनेजर की कर दी पिटाई, देखते रह गए सब

Nilmani Pal
10 Nov 2021 11:23 AM GMT
मालिक के सामने युवक ने पेट्रोल पंप मैनेजर की कर दी पिटाई, देखते रह गए सब
x
DEMO PIC 
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में बाइक सवार युवक ने पेट्रोल पंप के मैनेजर और वहां काम करने वाले कर्मचारियों की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद बाइक सवार युवक वहां से भाग निकला। आहत मैनेजर ने इसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा डिपरापारा में रहने वाले प्रकाश साहू जोंधरा के ओशो फ्यूल्स में मैनेजर हैं। सोमवार की सुबह वे अपनी ड्यूटी पर थे। शाम छह बजे पंप में बाइक सवार एक युवक पेट्रोल डलवाने के लिए आया। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन का चालक भी डीजल लेने के लिए आ गया। पंप का मैनेजर वहां पर आकर चार पहिया वाहन के चालक से बातचित कर रहा था। इसी बीच उसकी नजर बाइक के पहियों पर पड़ी। बाइक के पहिये में पंप का नोजल पाइप दब गया था। उसने बाइक चालक को पाइप से पहिया हटाने के लिए कहा।

इतना सुनते ही बाइक सवार युवक गाली—गलौज पर उतर आया। साथ ही उसने मैनेजर को बुलाने के लिए कहा। मैनेजर ने उसे अपना परिचय देकर फिर से बाइक हटाने के लिए कहा। इस पर युवक मालिक से मिलने की बात कही। मैनेजर उसे अपने मालिक सत्य प्रकाश के पास लेकर चला गया।

मालिक के सामने ही युवक ने मैनेजर की पिटाई कर दी। मारपीट के बीच पंप का कर्मचारी भानू प्रताप बीच बचाव के लिए आया। युवक ने उसकी भी पिटाई की। इसके बाद पंप के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देेते हुए वहां से भाग निकला। मारपीट से आहत मैनेजर ने इसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है।

Next Story