छत्तीसगढ़

बिजली बंद होने पर युवक ने ऑपरेटर को पीटा

Nilmani Pal
17 Jun 2022 5:25 AM GMT
बिजली बंद होने पर युवक ने ऑपरेटर को पीटा
x
केस दर्ज

बिलासपुर। बिजली बंद होने पर भीड़ अशोकनगर फ्यूज काल सेंटर पहुंच गई। भीड़ ने आपरेटर की पिटाई की। साथ ही बिजली आफिस के फोन को तोड़ दिया। मारपीट और तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके आधार पर आरोपित की पहचान कर सरकंडा थाने में शिकायत की गई है। आपरेटर की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मोपका के भाठापारा में रहने वाले चरणलाल करियारे ठेकाकर्मी हैं। वे बिजली कंपनी के फ्यूज काल सेंटर में आपरेटर हैं। मंगलवार की रात वे अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बिजली बंद होने पर भीड़ वहां आई। लोगों की शिकायत दर्ज कर उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को सुधार करने के लिए कहा।

कई जगह पर बिजली बंद होने के कारण कर्मचारियों ने एक घंटे समय लगने की बात कही। इस पर लोगों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद वे चले गए। आधे घंटे बाद वहां पर राजीव विहार निवासी अश्वनी शर्मा आया। उसने गाली-गलौज करते हुए सामने रखे फोन को पटककर तोड़ दिया। इसके बाद रजिस्टर को आपरेटर से छीनकर फेंक दिया।आपरेटर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। उसने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।


Next Story