छत्तीसगढ़

पत्नी मोह में युवक ने मां को पीटा, थाने पहुंचा मामला

Nil dhankar
31 May 2022 5:32 PM IST
पत्नी मोह में युवक ने मां को पीटा, थाने पहुंचा मामला
x
छग

तखतपुर। पत्नी को घर से निकाल दिए हो कहकर बेटे ने मां के साथ मारपीट किया। पुलिस ने बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। तखतपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कपसिया खुर्द निवासी राजकुमार साहू के बेटे कन्हैया साहू की पत्नी अपने मायके चली गई।

इस पर उसके बेटे घर आया और अपनी मां और राजकुमार साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए मेरी पत्नी को घर से निकाल दिए हो कहकर मारपीट करने लगा। पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर आरोपित पुत्र कन्हैया साहू के खिलाफ आइपीसी की धारा 294,506,323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में ले लिया है।

Next Story