छत्तीसगढ़

दुनिया का सबसे सस्ता और प्रदूषण मुक्त पर्यटन स्थल छत्तीसगढ़ में

jantaserishta.com
17 Nov 2026 1:09 PM IST
दुनिया का सबसे सस्ता और प्रदूषण मुक्त पर्यटन स्थल छत्तीसगढ़ में
x
विश्व के सैलानियों को आकर्षित करता छत्तीसगढ़ का पर्यटन
मधेश्वर पहाड़ बना 'लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग', गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ रत्नगर्भा धरती है, जहां पग-पग पर्यटन और डग-डग अकूत खनिज संपदा है। कोयला, लोहा बाक्साइट से प्रकृति ने छत्तीसगढ़ को दिलखोलकर मालामाल किया है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व में सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में 'लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग' के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दिया है।
प्रकृति और आस्था का संगम है मधेश्वर पहाड़: जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किलोमीटर दूर मधेश्वर पहाड़ स्थित है। यह शिवलिंग के आकार की अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचना की वजह से प्रसिद्ध है. यह स्थान लोगों के धार्मिक आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोग इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं।
पर्यटन और रोमांच का केंद्र: जशपुर का मधेश्वर पहाड़ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय है। यहा हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां पर्यटकों को प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव मिलता है। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं।
दुनिया के टॉप 20 गांव में शामिल हुआ छत्तीसगढ़ का धुमड़ारास गांव, आदिवासी युवाओं ने कर दिखाया कमाल
बस्तर अब नक्सल मुक्त हो चुका है। पूरा बस्तर अपने आप में एक जीवंत पर्यटन है। जहां प्रकृतिक झरने के साथ वहां की वादियां विश्व सैलानियों को अपनी दर्शनीय और रोमांच से भरे स्थलों बांधे रखा है। हर साल बस्तर में लाखों की संख्या में सैलानियों का आगमन होता है। देश -िवदेश में बस्तर दशहरा के साथ सभी नैसर्गिक प्राकृतिक स्थल विश्व के सैलानियों को अपनी आकर्षण से जोड़े रखा है।
‘संभव है सब कुछ, असंभव कुछ नहीं, कर हौसले बुलंद, दूर कुछ नहीं’ इन पंक्तियों को जिला मुख्यालय जगदलपुर से 45 किलोमीटर दूर बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से सटे कुटुमसर के आश्रित गांव धुमड़ारास के आदिवासी युवाओं ने सार्थक कर दिखाया है।
दो वर्ष पहले तक अनसुने और रोजगार के लिए पलायन पर आश्रित 40 झोपड़ियों वाले इस गांव में ढाई सौ के करीब धुरवा आदिवासी रहते हैं। यहां के युवाओं ने गांव में प्रकृति को पर्यटन से जोड़कर गांव की तस्वीर बदल दी है।
आदिवासी युवा मानसिंह के नेतृत्व में गठित 40 सदस्यीय इको पर्यटन विकास समिति पर्यटन गतिविधियों का संचालन करती है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन गांव के लिए धुमड़ारास को इसी वर्ष विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को दिल्ली में सम्मानित किया है। पिछले माह संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के उन्नयन कार्यक्रम के लिए इस गांव को चयनित किया है।
पर्यटकों के आकर्षण के लिए यहां ट्रेकिंग, नौका विहार, कायकिंग और बाम्बू राफ्टिंग, होम स्टे, बस्तरिया व्यंजन और दो सौ वर्ग किलोमीटर में विस्तारित जैव विविधता वाला कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान है। यहां आदिवासी संस्कृति से जुड़े लोकनृत्य, संगीत भी देखने सुनने को मिलता है।
संयुक्त राष्ट्र की मान्यता से बढ़ी प्रसिद्धि
घुमड़ारास गांव में पिछले वर्ष दिसंबर अब तक लगभग पांच हजार पर्यटक यहां आ चुके हैं। बीते तीन माह में ही हर माह यहां पर्यटकों की आवाजाही से चार से पांच लाख रुपये तक की आय समिति को हो रही है। होम स्टे, होटल व अन्य दुकानों से होने वाली आय को जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा छह लाख से अधिक पहुंच जाता है।
प्रकृति का वरदान है यह गांव
इको पर्यटन समिति के अध्यक्ष मानसिंह बघेल गांव से सबसे पढ़े लिखे युवा हैं। मानसिंह बताते हैं कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करके गांव लौटे तो आजीविका के लिए ग्रामीणों का पलायन कचोटता था। ग्रामसभा आयोजित कर धुमड़ाराम को पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया। सबके प्रयास और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के तत्कालीन निदेशक धम्मशील गणवीर के सहयोग से विकास प्रारंभ किया गया।
सामुदायिक वन संसाधन मिले, प्रकृति से जुड़कर पर्यटन को जीविका का साधन बनाया गया। अब गांव का हर परिवार माह में 10 से 15 हजार रुपये तक की कमाई कर लेता है। पर्यटकों को भी यहां की नैसर्गिक सुंदरता के साथ ही आदिवासियों की मेजबानी बेहद पसंद आती है।
वन क्षेत्र के गांव भी बढ़े धुड़मारास की राह पर
अंचल के नागलसर, नेतानार, तिरिया भी धुड़मारास की राह पर चल कर साहसिक पर्यटन की गतिविधियां शुरू कर चुके हैं। धुड़मारास की 20 किलोमीटर की परिधि में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, प्राकृतिक गुफाएं कुटुमसर, दंडक, कैलाश, अरण्यक, मगरमच्छ के आश्रय स्थल भैंसादरहा, तीरथगढ़ जलप्रपात, भूमकाल आंदोलन के नायक वीर गुंडाधुर की जन्मस्थली गौरव ग्राम नेतानार भी देखे जा सकते हैं।
ऐसे पहुंचे धुड़मारास
जगदलपुर से धुड़मारास पहुंचने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में दरभा से कुछ पहले पक्का रास्ता जाता है। विशाखापत्तनम, कोलकाता, राउरकेला, भुवनेश्वर से रेल व हैदराबाद से नियमित व दिल्ली से जबलपुर, बिलासपुर होकर सप्ताह में तीन दिन जगदलपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध है। यहां ठहरने के लिए अच्छे होटल बजट में बेहद आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही यहां का स्थानीय खानपान भी पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। जिसमें मोटे अनाज से तैयार किए गए पकवान बेहद लजीज होते हैं।
सूरजपुर के इन खूबसूरत झरनों के बीच बिताइए गर्मी की छुट्टियां, जानें कौन-कौन सी जगह है खास?
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो प्रमुख नदियां हैं। इनमे से एक रेण नदी जिसे रेणुका या रेहर नदी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महान नदी है. इन दोनों नदियों में कई जलप्रपात बनती है। जहां प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिलता है। बता दें कि पहले सूरजपुर सरगुजा जिले का हिस्सा था। बाद में अलग होकर सूरजपुर जिले के रूप में अस्तित्व में आया। सूरजपुर में कई प्राकृतिक झरने मौजूद हैं जहां गर्मी की छुट्टियां एंजॉय किया जा सकता है।
सूरजपुर में घूमने वाली कौन-कौन सी जगह
सबसे पहले बांक पिकनिक स्पॉट
बांक पिकनिक स्पॉट सूरजपुर जिले का एक दर्शनीय स्थल है. यह रेण नदी पर बना हुआ छोटा सा झरना है जो बहुत सुंदर है। यह सूरजपुर जिले में ओडगी से थोड़ा आगे बांक नाम के गांव में स्थित है। इसलिए इसे बांक पिकनिक स्पॉट के नाम से जाना जाता है। यह जिला मुख्यालय सूरजपुर से 52 किलोमीटर दूर है। यह फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के पीछे बना हुआ है। यहां पर घना जंगल है और आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए मिलती है. यहां पर बहुत सारे लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। आप यहां पर आकर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो प्रमुख नदियां हैं। इनमे से एक रेण नदी जिसे रेणुका या रेहर नदी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महान नदी है। इन दोनों नदियों में कई जलप्रपात बनती है। जहां प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिलता है। बता दें कि पहले सूरजपुर सरगुजा जिले का हिस्सा था। बाद में अलग होकर सूरजपुर जिले के रूप में अस्तित्व में आया। सूरजपुर में कई प्राकृतिक झरने मौजूद हैं जहां गर्मी की छुट्टियां एंजॉय किया जा सकता है।
लफरी जलप्रपात- लफरी जलप्रपात एक प्राकृतिक स्थल है। यहां एक सुंदर झरना है। यह झरना रेण नदी पर बना हुआ है। यह झरना बहुत सुंदर है। यहां पर चट्टाने हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती है। इन्हीं चट्टानों के बीच से यह झरना बहता है। यहां पर बरसात के समय और ठंड के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। यह झरना चारों तरफ से घने जंगलों से घिरा हुआ है। लफरी जलप्रपात सूरजपुर में ओडगी से 19 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। अगर आप यहां पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं तो अपने साथ सभी प्रकार का सामान लेकर आइए क्योंकि यहां पर किसी भी तरह की कोई दुकान नहीं है।
लफरी जलप्रपात- लफरी जलप्रपात एक प्राकृतिक स्थल है. यहां एक सुंदर झरना है। यह झरना रेण नदी पर बना हुआ है। यह झरना बहुत सुंदर है। यहां पर चट्टाने हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती है। इन्हीं चट्टानों के बीच से यह झरना बहता है। यहां पर बरसात के समय और ठंड के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। यह झरना चारों तरफ से घने जंगलों से घिरा हुआ है। लफरी जलप्रपात सूरजपुर में ओडगी से 19 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। अगर आप यहां पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं तो अपने साथ सभी प्रकार का सामान लेकर आइए क्योंकि यहां पर किसी भी तरह की कोई दुकान नहीं है।
झंखा पिकनिक स्पॉट- झंखा पिकनिक स्पॉट एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। झंखा पिकनिक स्पॉट सूरजपुर के भैयाथन ब्लॉक में स्थित है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर रेण नदी बहती है और यहां पर बहुत बड़ी-बड़ी चट्टानें है। जिनके बीच से रेण नदी बहती है. यहां पर बहुत सारे छोटे-छोटे झरने देखने के लिए मिलते हैं जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। यहां पर आने के लिए रोड अच्छी नहीं है. यहां बाइक से पहुंचा जा सकता है।
झंखा पिकनिक स्पॉट-
झंखा पिकनिक स्पॉट एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। झंखा पिकनिक स्पॉट सूरजपुर के भैयाथन ब्लॉक में स्थित है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर रेण नदी बहती है और यहां पर बहुत बड़ी-बड़ी चट्टानें है। जिनके बीच से रेण नदी बहती है। /यहां पर बहुत सारे छोटे-छोटे झरने देखने के लिए मिलते हैं जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। यहां पर आने के लिए रोड अच्छी नहीं है। यहां बाइक से पहुंचा जा सकता है।
रकसगंडा जलप्रपात- रकसगंडा जलप्रपात सूरजपुर जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात जिला मुख्यालय से सुदूर इलाके में है और बहुत सुंदर है। यहां जलप्रपात सकरी चट्टानों के बीच से बहता है। इस जलप्रपात का दृश्य बहुत ही आकर्षक रहता है। यह जलप्रपात रेण नदी पर बना हुआ है. रेण नदी छत्तीसगढ़ की मुख्य नदी है. यह जलप्रपात बहुत खतरनाक भी है। यहां सावधानी नहीं बरती गई तो जलप्रपात में बहने का डर रहता है। बरसात में यह जलप्रपात बहुत ही सुंदर रहता है। यह जलप्रपात घने जंगलों के बीच में स्थित है। यहां पर बरसात के समय बहुत अच्छा दृश्य देखने के लिए मिलता है। रकसगंडा जलप्रपात सूरजपुर में ओडगी तहसील के नवगई गांव में स्थित है। यहां गाड़ी या कार से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के द्वारा विकसित की गई है। यहां पर आपको बहुत सारे वॉच टावर देखने के लिए मिल जाएंगे। जहां से आप इस जलप्रपात के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं। आप इस जलप्रपात के पास भी जा सकते हैं। मगर जब पानी कम रहे तब।
कुमेली घाट- कुमेली घाट सूरजपुर से कुछ दूरी पर स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां एक सुंदर झरना है। यह झरना ऊंची चट्टानों से नीचे कुंड में गिरता है। यहां खड़ी चट्टाने देखने के लिए मिलती है जो बहुत ही सुंदर लगती है। यह झरना जंगल के अंदर स्थित है। यह झरना सूरजपुर के रामानुजनगर में स्थित है। यहां पर आप पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं। यहां पर एक छोटा सा मंदिर भी बना हुआ है। यहां पर मकर संक्रांति के समय मेला लगता है। बरसात के समय यहां का दृश्य बहुत ही अद्भुत रहता है।
झोज झरना- झोज झरना सूरजपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह झरना घने जंगल के अंदर स्थित है। यह झरना घाट पेंडारी के पास चंदौरा गांव के पास है और आप यहां पर बरसात के समय घूमने आएंगे तो आपको यहां पर बहुत अच्छा दृश्य देखने के लिए मिलेगा। यहां पर जंगल का दृश्य भी बहुत आकर्षक रहता है।
सरगुजा के अनछुए पर्यटन स्थल, जिनकी खूबसूरती नहीं किसी से कम
छत्तीसगढ़ में भी ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जहां लोगों की भीड़ हर वक्त लगी रहती है। बात यदि सरगुजा की हो तो यहां पर भी पर्यटन को लेकर कई तरह के दर्शनीय स्थल है। जहां पर अक्सर सैलानियों की भीड़ देखी जा सकती है।
छत्तीसगढ़ का सरगुजा अपनी रियासतकालीन इतिहास के लिए जाना जाता है। इसी के साथ सरगुजा संभाग में सैंकड़ों पर्यटन स्थल हैं। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सरगुजा के पर्यटन स्थल खूबसूरती और सुविधाओं से भी लबरेज हैं। यही वजह है कि लोग अक्सर इन पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए आते हैं।
सरगुजा के अनजान पर्यटन स्थल: अंबिकापुर खूबसूरती के मामले में कई नामी पर्यटन स्थलों को पीछे छोड़ सकता है। साथ ही साथ यहां की दूरी भी शहर से कम है।
कदम-कदम पर पर्यटन स्थल: अंबिकापुर के सबसे नजदीक मां महामाया मंदिर से लगा महामाया पहाड़ है। जहां ऑक्सीजन पार्क एवं गणपति धाम हैं। अम्बिकापुर से मनेन्द्रगढ़ मार्ग में 7 किलोमीटर की दूरी पर मोरभंज नाम की आकर्षक जगह है। यहीं से कुछ दूरी पर पिलखा पहाड़, लक्षमण पांज और पोखरी सरोवर है। इसी मार्ग पर 23 किलोमीटर पर जयनगर में बोटिंग की सुविधा है। इसके बाद बनारस रोड में 14 किलोमीटर पर पाताल तोड़ कुंआ है। रामानुजगंज मार्ग में 35 किलोमीटर पर परेवा नाम का स्थान बेहद आकर्षक है। यहां पक्षियों का डेरा रहता था, इसके बाद इसी मार्ग पर बाटीडांड़ है।"
प्राकृतिक मंदिरों पर जुटते हैं सैलानी
"अम्बिकापुर से प्रतापपुर मार्ग पर बिल द्वार गुफा नाम की रहस्यमयी गुफा है, इस गुफा के अंदर जाकर बाहर निकलने पर पता चलता था कि ॐ की आकृति से यह गुफा बनी है, लेकिन कोल खनन की ब्लास्टिंग से गुफा का द्वार गिर गया और ये करीब 8 साल से बन्द है, इसे संरक्षित करने की जरूरत है। ''
जंगलों से बीच से गुजरता जलस्त्रोत
रायगढ़ मार्ग में भी पर्यटन स्थल: रायगढ़ रोड में 1 किलोमीटर में लुचकी झरना, घुनघुट्टा डेम, लिब्रा वाटर फाल और ठिनठिनी पत्थर है जहां पत्थरों से वाद्य यंत्रों की ध्वनि निकलती है। आगे बढ़ने पर स्नेक प्वाइंट हैं, यहां बड़े सांपों का रहवास (बांबी) हैं। यहां आकर आपको लगेगा आप नागलोक में आ गए हैं, यहीं पर पंचधारा है जो बेहद आकर्षक झरना है। अम्बिकापुर बिलासपुर मार्ग में तो करीब 35 किलोमीटर दूर रामगढ़, देवगढ़, सतमहला, जैसे स्थान हैं। मैनपाट तो हर कोई जाता है वो सरगुजा की शान है। सैलानियों को इन स्थानों का पता नहीं है। इन स्थानों पर भी जाएं और प्रकृति के नए-नए नजारों का आनंद लें.। "
कोरिया के पर्यटन स्थल पर्यटकों को बना रहे दीवाना
छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बस्तर से लेकर सरगुजा तक छत्तीसगढ़ के कई पर्यटन स्थल लोगों को अपनी ओर खींचते हैं। ऐसे ही कई पर्यटन स्थल प्रदेश के कोरिया जिले में हैं। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आज हम आपको बताएंगे कोरिया जिले के उन पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आने के बाद पर्यटक वापस लौटना नहीं चाहते।
कोरिया: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के आसपास के दर्जनों पर्यटन स्थल हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में 25 मई 1998 को कोरिया को जिला का दर्जा मिला था। जिला का कोरिया नाम यहां के पूर्व रियासत कोरिया से लिया गया है। जिला बनने से पहले यह क्षेत्र सरगुजा जिले के अंतर्गत था।
प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज है कोरिया जिला: छत्तीसगढ़ में कोरिया सोलहवां जिला के रुप में अस्तित्व में आया। तब से लेकर आज तक इस जिले ने काफी तरक्की कर ली है। प्रकृति की गोद में बसे और हरियाली की चादर से ढंके कोरिया जिले में कई तरह की प्राकृतिक सुंदरता है। वर्षा ऋतु में इस जिले की पर्यटन स्थलों की सुंदरता चरम पर होती है। जिले की नदियों पर बनने वाले जलप्रपात लोगों को अपनी सुंदरता से मोह लेते हैं। कोरिया जिले में जलप्रपात हर समय अपनी सुन्दरता बिखेरते हैं।
अमृतधारा जलप्रपात
जलप्रपात और पौराणिक स्थलों के लिए मिली प्रसिद्धि: हसदेव नदी का उद्गम स्थल भी कोरिया जिले को ही माना जाता है। कोरिया के आसपास गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान, हसदेव नदी पर गौरघाट, च्युल जलप्रपात, अकुरी नाला जलप्रपात, अमृतधारा जलप्रपात, गेज परियोजना, झुमका बोट, कोरिया पैलेस हैं। वहीं रामगढ़ के जोगीमारा और सीताबेंगरा गुफा में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ प्रवास किया था.जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक कोरिया आते हैं।
भगवान श्रीराम का कोरिया से नाता: माना जाता है कि रामगढ़ की गुफाओं में श्रीराम की महर्षि विश्रवा से भेंट हुई. इस स्थान पर एक प्राचीन नाट्यशाला है। ऐसी मान्यता है कि इन्हीं पहाड़ियों पर कालिदास ने मेघदूतम महाकाव्य की रचना की है। यहां की गुफा में प्राचीन शैलचित्र में अंकित है.आपको बता दें कि कोरिया जिले में भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को यादगार बनाने के लिए प्रदेश की सरकार ने रामवनगमन पथ योजना भी शुरु की है। जिसके तहत चिन्हित जगहों पर भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं को स्थापित किया जा रहा है.साथ ही साथ जिन जगहों से भगवान राम ने अपने वक्त गुजारे थे. उसे पर्यटन सेंटर के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
झुमका डैम कोरिया
सरगुजा संभाग बना पर्यटन का केंद्र: कोरिया की तरह सरगुजा में भी पर्यटन फलफूल रहा है। रिहन्द और मांड नदी का उदगम स्थल भी मैनपाट को माना जाता है। जिसे छत्तीसगढ़ का तिब्बत भी कहा जाता हैं। मैनपाट में तिब्बतियों की बस्ती और बौध मंदिर आकर्षण का केन्द्र हैं। जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले भी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। सरगुजा संभाग में ही तातापानी है। जो प्राकृतिक रूप से निकलते गरम पानी के लिए प्रसिद्ध है। डीपाडीह 8वीं से 14वीं शताब्दी के शैव एवं शाक्य संप्रदाय के पुरातात्विक अवशेष मिले हैं. जहां अनेक शिवलिंग, नंदी, देवी दुर्गा की कलात्मक मूर्तियां हैं।
जब हम अपने देश से किसी दूसरे देश में पर्यटन के लिए जाते हैं या विदेश से लोग हमारे देश में पर्यटन के लिए आता है, तो देशों के बीच परस्पर मैत्री संबंधों का विस्तार होता है। दोनों देशों की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास की गति सुनिश्चित होती है.विश्व पर्यटन संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की ही एक अंगीकृत संस्था है। जिसकी स्थापना साल 1976 में हुई थी। इस संस्था का मुख्यालय मेड्रिड स्पेन में है। इसको बनाने का संविधान 27 सितंबर 1970 को ही पारित हुआ था.जिस कारण इस दिन हर साल विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
भिलाई-दुर्ग से कुछ ही दूरी में है कई खूबसूरत पिकनिक स्पॉट, कम खर्चे में फुल इंजॉय
आधुनिक भागदौड़ भरी जीवन शैली में सुकून की तलाश में पिकनिक का चलन बढ़ा है। फैमिली और दोस्तों के साथ पिकनिक का अपना ही अलग मजा है, लेकिन आपाधापी और कामकाज को लेकर व्यस्तता के चलते समय का अभाव और परफेक्ट डेस्टीनेशन को लेकर समस्या रहती है। यदि आप दुर्ग-भिलाई या जिले में कहीं भी रहते है और फैमिली और दोस्तों के साथ कम समय में बेहतर पिकनिक स्पॉट का आनंद लेना चाहते हैं तो कई ऐसे स्पॉट हैं, जहां बमुश्किल आधे से एक दिन आकर्षक और सुरय प्राकृतिक वातावरण में बिताया जा सकता हैं। इन स्थलों पर पहुंचना भी आसान है।
बर्ड सफारी गिधवा-परसदा
पक्षी प्रेमियों के लिए बेमेतरा के गिधवा और परसदा बर्ड सफारी आकर्षण का केंद्र है। गिधवा में 100 एकड़ और परसदा में 125 एकड़ में जलभराव वाला जलाशय है। यहां हर साल हजारों किलोमीटर सफर कर करीब 100 प्रवासी पक्षी आते हैं। पाटन के बेलौदी में भी 35 प्रकार की प्रवासी पक्षियां आती हैं। इसके अलावा सांतरा, अचानकपुर का वेटलैंड भी है।
ऐसे पहुंचा जा सकता है
बेमेतरा का गिधवा परसदा बर्ड सफारी मुंगेली के पास है। दुर्ग से इसकी दूरी करीब 120 किलोमीटर है। पाटन का बेलौदी दुर्ग से सिर्फ 25 किमी है, लेकिन यह केवल ठंड के दिनों के लिए बेहतर है।
नेचर केयर सेंटर मनगटा
जिले की सीमा से लगा राजनांदगांव जिले का मानव निर्मित जंगल है। यहां चीतल, जंगली सुअर, मोर, लकड़बग्घा, खरगोश, जंगली बिल्ली व दूसरे छोटे जंगली जानवर है। यहां जंगल सफारी की व्यवस्था के साथ नेचर ट्रेकिंग पार्क भी है। रिसार्ट व खाने-पीने और ठहरने की अच्छी सुविधाएं हैं। यह स्थल सभी एज ग्रुप के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इसके अलावा नया रायपुर स्थित जंगल सफारी, भिलाई का मैत्री गार्डन भी अच्छा विकल्प है।
मनगटा नेचर केयर सेंटर में सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। दुर्ग से रसमड़ा होकर अथवा दुर्ग से सोमनी होकर जाया जा सकता है। दोनों मार्ग से इसकी दूरी 25 से 30 किमी है।
आनंदधाम
आनंदधाम आश्रम और मंदिर, शिवनाथ, आमनरे और हाफ नदी का त्रिवेणी संगम, आकर्षक पर्यटन स्थल, शांत व आकर्षक वातावरण। माघी पूर्णिमा (छेरछेरा पुन्नी) पर मेला लगता है।
कैसे पहुंचे
दुर्ग संभाग मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर, दुर्ग-धमधा मार्ग पर कोडिय़ा गांव के पास से सगनी गांव जाने का रास्ता। सगनी गांव से करीब 1 किमी पर आनंदधाम आश्रम और मंदिर।
बलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़
दुर्ग-भिलाई से थोड़ी दूर लेकिन महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थिति देवी माता की मान्यता शक्तिपीठ की तरह है। यहां नवरात्रि के अलावा बारहों महीने श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। धार्मिक स्थलों में बालोद का गंगा मैया मंदिर, दुर्ग में चंडी मंदिर, मोहलाई का छातागढ़ मंदिर, नगपुरा का पार्श्वतीर्थ मंदिर और देव बलौदा का प्राचीन शिव मंदिर भी बेहतर विकल्प है। इनमें से कई स्थल पर एक ही दिन में जाया जा सकता है।
ऐसे पहुंचा जा सकता है
दुर्ग से डोंगरगढ़ 68 किलोमीटर है। यहां सड़क व रेलमार्ग दोनों से ही पहुंचा जा सकता है। पहाड़ी पर मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियों के अलावा रोप वे की भी व्यवस्था है।
वाटर फॉल के साथ देव दर्शन
वाटर फॉल यानी प्राकृतिक झरने के साथ देवदर्शन का भी आनंद लेना है तो बालोद जिले का सियादेवी बेस्ट लोकेशन है। यहां सिया यानी माता सीता का मंदिर है। यह स्थल बेहद सुरय है। माना जाता है कि वनवास के दौरान राम, लक्ष्मण और सीताजी यहां ठहरे थे। महाराष्ट्र सीमा पर सालेकसा की पहाड़ी पर वाटर फॉल महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है।
ऐसे पहुंचा जा सकता है
दुर्ग से सियादेवी की दूरी 80 किलोमीटर है। इसी मार्ग पर दुर्ग से 60 किमी पर गंगा मैया मंदिर भी है। सालेकसा वाटर फॉल और सियादेवी सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
चतुर्भुजी मंदिर
चतुर्भुजी विष्णु मंदिर, प्राचीन प्रमुख धार्मिक स्थल, मंदिर शिवनाथ नदी के किनारे बना है, शिवनाथ नदी का आकर्षक किनारा, कार्तिक पूर्णिमा एवं माघ पूर्णिमा के समय यहां मेला लगता है।
कैसे पहुंचे
दुर्ग से 34 किलोमीटर दूर, दुर्ग धमधा मार्ग पर शिवनाथ ब्रिज को क्रॉस करने के बाद तितुरघाट गांव जाने का रास्ता। परिवार के साथ मंदिर दर्शन के साथ शांत व सुकून भरा समय बिताने लायक प्रमुख स्थल।
गरियाबंद की बेहद खास जगह
गरियाबंद प्रकृति की गोद में बसा गरियांबद सिर्फ नेचर के लिए ही नहीं बल्कि धार्मिक स्थल के लिए भी जाना जाता है। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वादियां गरियाबंद की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। यहां कल-कल कर बह रही नदियां धार्मिक स्थल को शीतल कर किसानों के जीवन को भी हरा-भरा कर रही हैं। यहां के झरने विश्व प्रसिध्द हैं, जिसे देखने के लिए विदेशों से भी लोग पहुंच रहे हैं । जी हां, प्रकृति की गोद में बसा गरियाबंद जिला रायपुर से 90 किलोमीटर दूर स्थित है। राजधानी से बेहद नजदीक होने के कारण यहां सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। आप यहां 1 दिन में 10 से अधिक पर्यटन स्थल का भ्रमण कर सकते हैं।
गरियांबद की ये पर्यटन स्थल जो अपनी हरियाली की तरह आपकी जिदंगी को भी तरोताजा कर देंगे। गरियांबद जिले में प्रवेश करते ही सबसे पहले राजीव लोचन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद यहां से कुछ दूर चंपारण स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के दर्शन कर मनोरम जगह का आनंद ले सकते हैं। यहां से महज 10 किलोमीटर दूर त्रिवेणी संगम स्थित है, जहां भूतेश्वरनाथ महादेव की विशाल शिवलिंग है। इसके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
भूतेश्वरनाथ महादेव
आप यहां प्रकृति का लुत्फ उठ सकते हैं. पैरी नदी के जल से तरोताजा होकर जतमई मां के दर्शन कर सकते हैं। यहां से घने जंगलों के बीच से होते हुए 45 किलोमीटर का सफर तय कर सिकासेर बांध पहुंचा जा सकता है। पानी के दूर-दूर तक फैले होने के कारण यह नजारा समुद्र सा प्रतीत होता है। अगर आप बरसात में आ रहे हैं और बांध का गेट खुला हुआ हो, तो नजारा ऐसा होता है, जो सालों तक भुलाया नहीं जा सकता।
सिकासेर बांध से लगभग 60 किलोमीटर दूर उदंती सीतानदी अभयारण्य है। यह पर्यटन वन्यजीवों के भरपूर तादाद के लिए जाना जाता है। अगर शासन-प्रशासन गरियाबंद जिले को पर्यटन के नजरिए से बढ़ावा दें, तो यह जिला छत्तीसगढ़ में आने वाले पर्यटकों की सबसे मनपसंद जगहों में से एक हो सकता है। इसके लिए जरूरत है, तो सिर्फ कुछ छोटी-बड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की, जिससे पर्यटन की दृष्टि से गरियाबंद उभरकर सामने आ सके।
नदिया किनारे हरे भरे खेत .....
हम बात कर रहे हैं गरियाबंद जिले की राजधानी रायपुर से महज 90 किलोमीटर दूर गरियाबंद जिले में ऐसा सब कुछ है। जो इसे एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में देश भर में पहचान दिला सकता है। मगर इन पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं की कमी यहां आने वाले पर्यटकों को खल जाती है। पर्यटक चाह कर भी यहां रुक नहीं पाते। और तों बाहर से आने वाले पर्यटकों को इसकी सही जानकारी देने वाला तक कोई नहीं है। जानकारी के अभाव में पर्यटक आधा अधूरा भ्रमण कर ही लौट जाते हैं।
राजधानी से बेहद नजदीक कैसे प्रकृति की गोद में 1 दिन में 10 से अधिक पर्यटन स्थल भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग अगर हमारे बताए अनुसार रूट पर रायपुर से एक पर्यटक बस चलाएं तो हर दिन सैकड़ों पर्यटक जिले की सुंदरता को निहार सकेंगे। गरियाबंद के प्रमुख लोगों का दावा है कि यहां के पर्यटन स्थलों में अगर थोड़ी सुविधा और दे दी जाए तो यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या कई गुना अधिक बढ़ सकती है। चलिए हम आपको ले चलते हैं एक ऐसे रूट पर जहां आपका दिन रोमांचक और हर तरह के पर्यटन स्थलों के बीच गुजरेगा। सबसे पहले रायपुर से निकलते ही 1 घंटे का समय नया रायपुर जंगल सफारी को दिया जा सकता है। इसके बाद वहां से 20 किलोमीटर दूर चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के दर्शन में आपको मुश्किल से 20 मिनट लगेंगे। यहां से महज 10 किलोमीटर दूर त्रिवेणी संगम पर स्थित है।
कुलेश्वर महादेव मंदिर पर्यटक अब गरियाबंद जिले में प्रवेश कर चुके हैं और सबसे पहले राजीव लोचन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। अब धार्मिक माहौल से हटकर प्रकृति की गोद में समा जाने का समय है। पर्यटक गरियाबंद जिले की हरी-भरी वादियों में पैरी नदी के किनारे से होते हुए घटारानी बहुत सकते हैं। यहां के विशाल चौड़ाई में बहते झरने हर किसी का मन मोह लेते हैं। आसपास की हरियाली लोगों का दिल प्रफुल्लित कर देती है। घटारानी से महज 7 किलोमीटर दूर आकर जतमई धाम पहुंचा जा सकता है। रास्ता कुछ खराब जरूर है मगर हर प्रकार के चार पहिया वाहन जाने लायक रास्ता है। जतमई में मंदिर के ठीक बगल में स्थित झरना पर्यटकों को रिफ्रेश कर देता है। किसी वाटर पार्क से ज्यादा आनंद देने वाला यह प्राकृतिक झरना साल में करीब 9 माह बहता रहता दूर-दूर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। छुट्टियों के दिनों में तो यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की भीड़ कहीं गुना बढ़ जाती है। जतमई में माता का मंदिर भी है झरने में स्नान के बाद माता से आशीर्वाद भी लिया जाता है। इसके बाद आप जब सीढ़ियों से झरने के ऊपर जाकर देखेंगे तो दूर-दूर तक फैली हरी-भरी सुंदर घाटियों वाली वादियां और पहाड़ पर्वत से आपको इसे निहारने पर मजबूर कर देगी। इन वादियों में कुछ समय बिताने के बाद यहां स्थित नेचर कैंप में भोजन किया जा सकता है। इसके बाद पहाड़ की घाटियों वाली सुंदर सड़क से होते हुए पर्यटक 37 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय गरियाबंद से होते हुए विश्व प्रसिद्ध विशालतम शिवलिंग भूतेश्वर नाथ महादेव पहुंच सकते हैं। लोग बताते हैं कि इससे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग पूरे विश्व में कहीं और नहीं है। यहां से घने जंगलों के बीच से होते हो और 45 किलोमीटर सफर कर सिकासेर बांध पहुंचा जा सकता है। विशालकाय बनाने में दूर-दूर तक फैला पानी समुद्र जैसा नजारा देता है। अगर आप बरसात में आ रहे हैं और बांध का गेट खुला हुआ हो तो नजारा ऐसा होता है। जो सालों तक भुला नहीं जा सकता। सिकासेर बांध से वापस लौटते तक लगभग शाम हो चुकी होगी अगर आप प्रकृति और वन्यजीव प्रेमी है तो गरियाबंद जिले में 1 दिन और रुक सकते हैं। क्योंकि सिकासेर बांध से लगभग 60 किलोमीटर आगे उदंती सीतानदी अभयारण्य इलाका वन्यजीवों के भरपूर तादात के लिए जाना जाता है ।
एक के बाद एक मौजूद इन पर्यटन स्थलों के बावजूद अब तक शासन प्रशासन और पर्यटन विभाग किसी ने इन सभी पर्यटन स्थल को जोड़कर संयुक्त रूप से विकसित करने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके अलावा इन पर्यटन स्थलों प्रकृति ने तो खूब खूबियां दी है मगर शासन प्रशासन ने सुविधाओं के नाम पर केवल थोड़ा बहुत ही काम किया है। जतमई में नेचर कैंप और घटारानी जलप्रपात में कई कार्य जरूर हुए हैं। मगर अब भी कई जरूरी सुविधाओं के लिए पर्यटकों को भटकते देखा जाता है। यहां आने वाले हजारों पर्यटकों के लिए गिनती के शौचालय मौजूद है जो गंदगी से सराबोर रहते हैं पानी के लिए भी पर्यटकों को दूर तक चलना पड़ता है। कुछ दिनों पहले तक तो यहां मोबाइल फोन पर टावर ही नहीं रहा करता था। जतमई के बाद भूतेश्वर नाथ महादेव मैं ख्याति अनुसार सुविधाएं प्रशासन मुहैया नहीं करा पाया। समिति में काफी कुछ किया मगर फिर भी पर्यटकों को यहां कई कमियां नजर आती हैं। जिला मुख्यालय गरियाबंद के बाद पर्यटकों के रुकने के लिए लॉज आदि की व्यवस्था ठीक ढंग से आगे कहीं नहीं है। केवल सरकारी रेस्ट हाउस की उम्मीद बचाती है। सिकासेर बांध वैसे तो काफी अच्छा पर्यटन केंद्र बन सकता है मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
कुल मिलाकर अपार संभावनाओं के बीच गरियाबंद जिला छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों की सबसे मनपसंद जगह बन सकता है अगर शासन प्रशासन इस और ध्यान देकर कुछ छोटी बड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराएं और इस पर्यटन रूट पर घुमाने के लिए निर्धारित शुल्क लेकर रोज सुबह रायपुर से एक बस की व्यवस्था की जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story