भ्रूण को डस्टबिन में फेंकने वाली महिलाएं थी बुर्के में, मेकाहारा हॉस्पिटल मामले में जांच जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में शुक्रवार की सुबह भ्रूण मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अंबेडकर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल कर दो महिला और दो पुरूषों की तलाश शुरू की है।
अस्पताल के फुटेज में बुरके वाली महिलाओं को संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया है। महिला जहां पर जाकर रुकी थी, वहीं से पुलिस को भ्रूण मिला है। पुलिस ने महिलाओं और उनके साथ पहुंचे पुरूषों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच में सामने आया है, कि दोनों महिलाएं अलग-अलग गाड़ी से अस्पताल पहुंचे थे। ये अस्पताल परिसर में तीन मिनट तक रुके और वहां से फिर रवाना हो गए। ये केवल डस्टबिन के ईद–गिर्द मंडरा रहे थे। सुबह परिसर में प्रवेश करने के दौरान इन लोगों ने किसी से मुलाकात भी नहीं की। घटना के बाद सूचना पर पहुंची मौदहापारा पुलिस ने अस्पताल परिसर के चार कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। वहीं घटना होने के बाद अस्पताल की सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े हो रहे है।





