मुर्गी, बतख पालन एवं किराना दुकान संचालित कर समूह की महिलाएं कर रही है जीविकोर्पाजन

महासमुन्द:- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ''बिहान'' अंतर्गत विकासखण्ड सरायपाली के गोठान ग्राम पंचायत पाटसेन्द्री के जय मॉ लक्ष्मी स्व सहायता समूह के 10 महिलाओं द्वारा किराना दुकान व मुर्गी बतख पालन कर आजीविका गतिविधि का कार्य किया जा रहा है। इन महिलाओं के द्वारा समूह का गठन 05 जनवरी 2020 को किया गया था। महिलाओं की इस सूझ-बुझ और लगन से उनकी आर्थिक स्थिति सशक्त हो रही है। इन महिला समूह द्वारा किराना दुकान संचालित कर आजीविका के अन्य साधन अपनाए जा रहे हैं। जिससे गांव के लोगों को गांव के बाहर जाकर सामान खरीदनें की जरूरत नहीं पड़ती। ग्रामीणों को इनके दुकानों से दैनिक जरूरत की सामग्रियां दुकान के माध्यम से मिल जाती है। इससे दैनिक उपयोग होने वाली सभी सामान गांव मे उपलब्ध कराने से समूह के दीदीयों को अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





