छत्तीसगढ़

रसोई में मिला महिला का शव, परिजन बोले- घर में थी ही नहीं, कहां से आई लाश

jantaserishta.com
19 Jan 2022 7:53 PM IST
रसोई में मिला महिला का शव, परिजन बोले- घर में थी ही नहीं, कहां से आई लाश
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में महिला का शव उसके मायके के रसोई में मिला है। मगर महिला के मां ने जो बयान दिया है, वो काफी हैरान करने वाला है। महिला की मां का कहना है कि बेटी जब घर में थी ही नहीं तो उसकी लाश कहां से आई। पुलिस को अब महिला के पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही महिला की मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल सक्ती थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, सक्ती के मसनिया कला गांव में मंगलवार सुबह श्याम बाई कंवर घर पर काम कर रही थी। बेटी की शादी होने और पति के मौत के बाद से वह घर पर अकेली ही रहती है। काम करते-करते वह अपने रसोई में गई थी। इसी दौरान उसने अपनी बेटी की लाश देखी। उसने देखा कि उसकी बेटी उमा कंवर(30) का शव रसोई मे्ं ही पड़ा हुआ है। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को इस बात की सूचना दी थी।
शव मिलने के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने उसकी मां से पूछताछ की तो उसकी मां श्याम बाई ने बताया कि वो घर पर अकेली ही रह रही थी। उमा की लाश घर में कैसे और कब आई उसे कुछ पता नहीं है।
श्याम बाई ने बताया कि उमा की शादी पहले ही हो चुकी थी। जिससे उसका तलाक भी हो गया था। 4 महीने पहले ही उसकी शादी सूरज कुमार लहरे से हुई थी। सूरज उम्र में उससे 10 साल छोटा था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। बाद में दोनों कमाने खाने के लिए राजस्थान चले गए थे।
इधर, इस मामले में पुलिस ने उमा के पति सूरज से भी फोन पर पूछताछ की है। जिसमें उसने बताया कि उसने एक महीने पहले ही किसी के साथ अपनी पत्नी को भेज दिया था। पुलिस भी अब इस मामले में उलझ गई है। महिला की मां और पति ने जो बयान है। उससे अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story