छत्तीसगढ़

बच्ची के साथ खड़ी थी महिला, एक लाख का हार लूटकर फरार हुआ लूटेरा

Nil dhankar
3 July 2022 4:13 PM IST
बच्ची के साथ खड़ी थी महिला, एक लाख का हार लूटकर फरार हुआ लूटेरा
x

छत्तीसगढ़। बिलासपुर में महिला से दिनदहाड़े लूट हो गई। वो अपने बच्ची को देखने बाहर आई थी। इसके बाद वह रास्ते के किनारे झुककर बच्ची से बात कर रही थी। इतने में आए बाइक सवार युवक ने उसके गले से सोने की हार लूटी और भाग गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला सकरी थााना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाल नमृता पाठक शादी में शामिल होने जांजगीर-चांपा आई थीं। उनके मामा के बेटे की शादी रविवार को बिलासपुर के उसलापुर स्थित न्यू गीता पैलेस से हो रही है। इसी कार्यक्रम में नमृता भी शामिल हुई थी। दोपहर के वक्त था। अंदर बारात के पहले की रस्म पूरी की जा रही थी। इतने में उनकी बेटी बाहर खेलते-खेलते चले गई थी। बताया गया कि नमृता अपने बेटी को बाहर देखने आई थीं। वह पैलेस के बाहर रोड किनारे झुककर बेटी से बात कर रहीं थी। इतने में एक बाइक में सवार होकर 2 युवक पहुंचे। महिला अपने बेटी से बात कर ही रही थी। युवक बाइक से उतरा और महिला के गले से 2 तोले का सोने का हार लूटकर भाग गया। महिला को जब तक ये पता चलता दोनों युवक भाग चुके थे। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। लूटे गए हार की कीमत लगभग एक लाख रुपए है।


Next Story