छत्तीसगढ़

महिला से पर्स और मोबाइल की लूट, लौट रही थी पति के साथ

Nil dhankar
10 April 2022 12:24 PM IST
महिला से पर्स और मोबाइल की लूट, लौट रही थी पति के साथ
x

बिलासपुर। बिलासपुर में शनिवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों ने महिला से पर्स व मोबाइल लूट लिया। महिला अपने पति के साथ बाइक में बैठकर लौट रही थी, तभी दोनों युवक आए और उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। फिर महिला के हाथ से पर्स और मोबाइल लूटकर भाग निकले। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार उसलापुर स्थित गीता पैलेस के पास रहने वाली महिला रानू श्रीवास (42) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह बेलगहना क्षेत्र के टेंगनमाड़ा में काम करती हैं। शनिवार को वह अपने ससुराल आई थी। यहां से शाम को अपने पति रामकुमार श्रीवास के साथ बाइक में बैठकर टिकरापारा स्थित मायके खाना खाने गई थी। रात करीब 11.30 बजे दोनों पति-पत्नी टिकरापारा से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में लूट की यह घटना हो गई। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


Next Story