छत्तीसगढ़

महिला को एक महीने से हो रही थी पेट दर्द, डॉक्टरों ने निकाला 3 किलो का ओवरी सिस्ट

Nil dhankar
26 May 2023 8:25 AM IST
महिला को एक महीने से हो रही थी पेट दर्द, डॉक्टरों ने निकाला 3 किलो का ओवरी सिस्ट
x
छग

दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग को मिली एक और बड़ी उपलब्धि। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्या नगर दुर्ग निवासी राधिया बाई साहू उम्र 46 साल पिछले एक महीने से अपने पेट दर्द की समस्या को लेकर जिला चिकित्सालय दुर्ग में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सिन्हा के पास ईलाज करने पहुंची।

विशेषज्ञ द्वारा लक्षण के आधार पर जांच करने के बाद उन्हें सोनोग्राफी करने की सलाह दी गई। सोनोग्राफी के बाद जांच में पाया गया कि उनके ओवरी में गांठ बना हुआ है, जिसे श्लेष्म सिस्टेडेनोमा कहा जाता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने मरीज को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। महिला का ऑपरेशन कर 3.8 किलो का सिस्ट निकाला गया। जिससे वर्तमान में मरीज की स्थिति समान्य है। इस कार्य में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सिन्हा एवं टीम डॉ. बसंत चौरसिया, असिस्टेंट स्टॉफ द्वारा ओवरी सिस्ट का सफलतापूर्वक सर्जरी किया गया।

Next Story