छत्तीसगढ़

दर्द से कहर रही थी महिला, कलेक्टर ने खुद व्हीलचेयर चलाकर हॉस्पिटल में कराया भर्ती

Nil dhankar
18 March 2023 2:44 PM IST
दर्द से कहर रही थी महिला, कलेक्टर ने खुद व्हीलचेयर चलाकर हॉस्पिटल में कराया भर्ती
x

मनेंद्रगढ़। मरीज को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाते हुए यह कोई वार्ड ब्वाय नही, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के कलेक्टर पी एस ध्रुव हैं। बता दें कि कलेक्टर ध्रुव ने शुक्रवार को खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अचानक उनकी नजर जब अस्तपाल के बाहर दर्द से कराहती हुई महिला देव कुंवर उम्र 50 वर्ष ग्राम जरौंधा निवासी पर पड़ी तो, कलेक्टर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने खुद को नहीं रोक पाए।

कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से फौरन व्हील चेयर मंगवाया। फिर दर्द से कराहती हुई महिला को खुद व्हीलचेयर चलाकर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया। साथ ही डॉक्टरों को महिला के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये। इसके बाद कलेक्टर पी एस ध्रुव अस्पताल के हर वार्ड में पहुँचे और वहां स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया और मरीजो से बात कर अस्पताल के व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर पी एस ध्रुव ने औचक निरीक्षण के दौरान मौजूद खड़गवां एसडीएम व प्रभारी अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर को फल मंगवाने कहा। इसके बाद दोनों प्रशासनिक अफसरों ने मरीजों को फल खुद अपने हाथ से वितरित किया।

Next Story