छत्तीसगढ़

घर पर अकेली थी युवती, धमकी देकर युवक ने किया रेप, गिरफ्तार

Nil dhankar
23 Sept 2022 10:34 AM IST
घर पर अकेली थी युवती, धमकी देकर युवक ने किया रेप, गिरफ्तार
x
छग

राजनांदगांव। देश में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो में तेजी देखने को मिल रही है। आऐ दिन कहीं ना कही से हमे रेप और बलात्कार जैसी घटनाऐं सुनने और देखने को मिलती हैं। जिनके आरोपी या फरार हो जाते हैं या फिर सालों उनका केस अदालतों में चलता है। लेकिन क्या अदालत में केस जीतने और आरोपी के जेल जाने से महिला के साथ न्याय की स्थिति बन पाती है? इसका सही जबाब वो महिला, या वो बालिका ही दे पाऐगी, जिसके साथ यह अपराध हुआ हो। आरोपी महिला और परिवार वालों को धमकी देते हैं कि, हम बर्बाद कर देंगे खानदान को, जान ,से मारने तक की धमकी दी जाती है। इसी से जुड़ा आज का ये मामला है। जहां ना सिर्फ महिला का बलात्कार हुआ अपितु उसे धमकी दी गई कि अगर रेप के बारे में किसी को बताया तो जान से मार दिया जाऐगा।

मामला छत्तीसगढ़ के ड़ोगरगढ इलाके के चिचोला थाना क्षेत्र का है, जहां एक गांव में सुनसान घर देख पीड़िता को अकेली पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2022 को घर में कोई नहीं था तो आरोपी घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी,सितंबर 2022 में तबियत खराब होने पर जांच में पता चला कि पीड़िता गर्भवती है,तब पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की,जांच के बाद पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी सुरेश को दर्राबंधा गांव से गिरफ्तार कर लिया।

Next Story