छत्तीसगढ़

महिला को करता था अश्लील इशारे, शिकायत पर युवक गिरफ्तार

Admin2
12 July 2021 4:43 PM IST
महिला को करता था अश्लील इशारे, शिकायत पर युवक गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

कांकेर। पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत 35 वर्षीय महिला ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी निताई हालदार पिता मनोरंजन हालदार निवासी कृषि उपज मण्डी के पास ग्राम माटोली अक्सर उसके खेत के पास आकर अश्लील इशारे करता है। 9 जुलाई को भी आरोपी ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी निताई हालदार को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Next Story