छत्तीसगढ़

महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु, पति की मौत के बाद बताई आपबीती

Nilmani Pal
29 March 2022 11:32 AM GMT
महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु, पति की मौत के बाद बताई आपबीती
x

राजनांदगांव। राजनांदगांव में अंतरजातीय विवाह कर ससुराल में अपना हक पाने के लिए एक महिला दर-दर की ठोकर खा रही है। पुलिस से लेकर शासन प्रशासन से भी न्याय नहीं मिलने के बाद महिला ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। राजनांदगांव प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता लेकर पीड़ित पुष्पा लालवानी अपनी बच्ची के साथ पहुंची और अपनी आपबीती बताई है और कलेक्ट्रेट के सामने बैठने की बात कही और न्याय नहीं मिलने पर राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगी।

दरअसल, पीड़ित पुष्पा लालवानी 2010 में उसने शहर के सिंधी कॉलोनी निवासी दीपक लालवानी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। जिससे उनकी एक बेटी भी है जो अब 9 साल की है अपने समाज परिवार को छोड़कर जीवनसाथी चुन जिंदगी के सपने सजाए थी, लेकिन जनवरी 2022 में दीपक लालवानी की मृत्यु हो गई। इसके बाद से वह अपनी बेटी के लालन-पालन व पढ़ाई के लिए ससुराल वालों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रही है। लेकिन ससुराल वालों ने उसे अपनाने से मना कर दिया है इसके बाद उसने पुलिस जनप्रतिनिधि सहित शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई बावजूद इसके अभी तक न्याय नहीं मिलने से बेटी को अच्छी परवरिश नहीं दे पाने से जुझ रही महिला अब कलेक्ट्रेट के सामने बैठने की बात कही और समाधान नहीं निकलने पर राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगी। पुष्पा अभी किराए के घर में रहकर जीवन यापन कर रही है। उन्होंने कहा कि उचित न्याय नहीं मिलने पर अब वह कलेक्ट्रेट के सामने बैठेगी और न्याय नहीं मिलने पर राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगी अपनी बेटी की परवरिश के लिए लगातार एक महिला शासन प्रशासन से गुहार कर रही है और न्याय दिलाने की मांग कर रही है।


Next Story