छत्तीसगढ़

मायके में बैठी महिला ने नहीं सुनी एक भी बात, तो परेशान पति झूल गया फंदे पर

Nil dhankar
22 July 2023 5:12 PM IST
मायके में बैठी महिला ने नहीं सुनी एक भी बात, तो परेशान पति झूल गया फंदे पर
x
छग

कोरबा। जिले के ग्राम भैरोताल में परसराम धनवार (36 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। विवाद के बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी, इसी बात से परसराम काफी तनाव में था। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, परसराम धनवार किसी निजी काम कंपनी में काम करता था। कुछ दिनों पहले उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। इससे गुस्सा होकर पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। परसराम ने अपनी पत्नी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वो कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थी। इस बात से वो काफी तनाव में था।

शुक्रवार रात रोज की तरह पति खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार सुबह वो काफी देर तक नहीं जगा, तब घरवालों ने उसे आवाज लगाई। आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो घरवाले परेशान हो गए। किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने दरवाजा तोड़ा। यहां उन्होंने परसराम को फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा, तब जाकर कुसमुंडा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।


Next Story