छत्तीसगढ़

महिला ने विवाद होने पर कह दी 10 पुरुषों के साथ सेक्स करने की बात, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम

Nil dhankar
11 July 2022 9:36 AM IST
महिला ने विवाद होने पर कह दी 10 पुरुषों के साथ सेक्स करने की बात, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम
x

सांकेतिक तस्वीर

रायपुर। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बीवी के साथ जो कुछ भी किया उसे सुनकर आप सिहर जाएंगे। पति का कहना था कि उसकी पत्नी उससे कहती थी कि वो मेरे सामने 10 पुरुषों से संबंध बनाएगी। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया। मामला बेमेतरा का है। बताया जा रहा है कि यहां के खंडसरा में 28 साल का सुशील साहू अपनी 25 साल की पत्नी रानी साहू के साथ रहता था। कुछ दिनों बाद पैसे कमाने के लिए दोनों लखनऊ चले गये। लखनऊ में सुशील ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ शारीरीक संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ और वो अलग होने पर तैयार हो गये।

इसके बाद दोनों 6 जुलाई को लखनऊ पहुंचे। महिला के पति ने यहां आने के बाद अपनी पत्नी की हरकतों की शिकायत की। सुशील ने वकील से मिलकर तलाक को लेकर भी राय ली थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में पत्नी के साथ सुशील साहू का दोबारा विवाद शुरू हुआ। अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस पर सुशील ने गुस्से में रानी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह रानी के शव को घसीटकर कमरे में ले गया। वहां साड़ी से फंदा बनाकर शव को सीलिंग फैन में लटका दिया।

पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद सुशील साहू स्थानीय थाने में पहुंच गया। आरोपी ने दावा किया कि पत्नी के अवैध संबंध थे। मना करता तो झगड़ती थी। कहती थी- तलाक दे दो, फिर तुम्हारे सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी। इसके चलते पत्नी को मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story