छत्तीसगढ़
महिला ने ऑनलाइन मंगवाया जहर, फिर जो हुआ...कोई सोच नहीं सकता
jantaserishta.com
24 Sept 2025 12:13 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: युवा ठेकेदार की पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया था. लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई.
पूरा मामला गांधीनगर थाना अंतर्गत वसुंधरा कॉलोनी का है, जहां निवासरत चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि निशा ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए जहर मंगाया था, जिसके सेवन के बाद से तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.
ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया. लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. फिलहाल, जहर सेवन का कारण पता नहीं चला है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.
Tagsअंबिकापुरअंबिकापुर न्यूज़अंबिकापुर लेटेस्ट न्यूज़आत्महत्याAmbikapurAmbikapur NewsAmbikapur Latest NewsSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





