छत्तीसगढ़
सर्चिंग पार्टी पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा - हड़प लिए 25 हजार रूपये
Nil dhankar
15 Feb 2022 3:05 PM IST

x
कांकेर। कांकेर जिले में सर्चिंग पार्टी पर एक ग्रामीण महिला ने गम्भीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि सर्चिंग टीम ने घर मे घुसकर लूटपाट की है। मामला कोयलीबेड़ा के धुर नक्सल प्रभावित केसेकोड़ो गांव का है।
दरअसल, महिला ने पुलिस पार्टी पर घर मे घुसकर संदूक तोड़कर 25 हजार रुपये निकालने के आरोप लगाए है। लेकिन इस पर एसपी शलभ सिन्हा का बयान है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





