छत्तीसगढ़

महिला मजदूर के खेत पर किया कब्जा, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी

Nil dhankar
3 Jun 2022 9:25 AM IST
महिला मजदूर के खेत पर किया कब्जा, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी
x

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने गांव के व्यक्ति से मछली लिया था। इसके रुपये नहीं दे पाने पर उसने महिला के खेत में कब्जा कर खेती शुरू कर दी। इसके बाद भी वह आए दिन इसी बात का लेकर गाली-गलौज करता था। उसने महिला से गाली-गलौज की। पीड़ित ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। रतनपुर क्षेत्र के परसदा में रहने वाली महिला रोजी-मजूदरी करती हैं।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 10 साल पहले उन्होंने गांव के देवनंदन केंवट से 22 किलो मछली ली थी। इसके रुपये वे नहीं दे पाई। इसके कारण देवनंदन उनके खेत में कब्जा कर खेती करता था। इसके बाद भी वह महिला से आए दिन गाली-गलौज करता था। महिला पौंसरा से अपने गांव लौट रही थीं। गांव के तालाब के पास देवनंदन ने उसे गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी जानकारी डायल 112 में दी। इसके बाद गुरुवारर को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story