छत्तीसगढ़

महिला ने की जेठ और जेठानी की हत्या, फिर थाने पहुंचकर बोली - साहब मैंने...

Nil dhankar
2 Oct 2021 1:05 PM IST
महिला ने की जेठ और जेठानी की हत्या, फिर थाने पहुंचकर बोली - साहब मैंने...
x
छत्तीसगढ़

जशपुर। एक महिला ने अपने जेठ और जेठानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या के बाद महिला खुद थाना पहुंचे गई। उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुए बताया कि 'साहब, मैंने अपने ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी है'। महिला की यह बात सुनकर पुलिस के भी कान खड़े हो गए। आनन-फानन में महिला को हिरासत में लेकर उसकी बात की मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई, तो एक महिला और पुरुष की लाश खून से सनी हुई पड़े मिली।

21 वीं सदी में देश भले ही पहुंच गया है, लेकिन अंधविश्वास आज भी कायम है। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या, वह भी उस परिवार की ही एक महिला के द्वारा किया जाना, इस अंधविश्वास की ही परिणिति है। पूरा मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला ने जादू टोने के शक में अपने ही परिवार के जेठ जेठानी की हत्या कर दी है और खुद शुक्रवार की रात सन्ना थाने पंहुचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद जशपुर एसपी विजय अग्रवाल खुद घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ग्राम पंचायत डोभ की है। जिसे जादू टोने के शक ने इस कदर जकड़ रखा था कि महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही परिवार के जेठ जेठानी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम मघनु राम पिता बोलो व उसकी पत्नी गंगोत्री बाई है जिनकी हत्या हुई है। वहीं हत्या कर थाना पहुंची महिला का नाम लुन्दरी बाई पति बुधमन भगत बताया जा रहा है।

Next Story