छत्तीसगढ़

सोना चमकाने देना महिला को पड़ा भारी, जेवर लेकर भागे चोर, दो गिरफ्तार

Admin2
25 Aug 2021 3:03 PM GMT
सोना चमकाने देना महिला को पड़ा भारी, जेवर लेकर भागे चोर, दो गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुर्ग। जेवरात चमकाने के लिए सोने व चांदी के जेवरात देना महिला को भारी पड़ गया। दो आरोपी युवकों ने महिला को पानी गर्म करने के बहाने घर के भीतर भेजा और जेवरात लेकर भाग निकले। महिला की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात 2 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी दिनेश लहरे ने बताया कि महिला पद्मनाभपुर की रहने वाली है। 23 अगस्त को दोपहर लगभग 1 बजे वह घर पर अकेली थी। उसी समय दो लडक़े आए और एक पाउडर का पैकेट दिखाते हुए कहा कि इससे सोने चांदी के जेवरात चमकाए जाते हैं।

इस पर महिला जानकीबाई ने अपनी पायल उन लोगों को साफ करने के लिए दी। इस पर युवकों ने तुरंत पावडर के जरिए पायल को साफ कर वापस दिया। इसके बाद जानकीबाई ने अपने कान के टॉप्स एवं सोने की चैन को साफ करने के लिए उन युवकों को दिया।

दोनों आरोपी लडक़ों ने कहा कि पानी गर्म करके लाइए पाउडर में मिलाने के लिए गर्म पानी की आवश्यकता है। जब जानकी बाई घर के भीतर पानी गर्म करने गई तो दोनों आरोपी चैन व टॉप्स लेकर भाग निकले। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 40000 रुपए आंकी गई है।

Next Story