छत्तीसगढ़

गंभीर हालत में सिम्स पहुंची थी महिला, भर्ती करने से मना किया तो हुआ हंगामा

Nilmani Pal
6 Sep 2022 11:45 AM GMT
गंभीर हालत में सिम्स पहुंची थी महिला, भर्ती करने से मना किया तो हुआ हंगामा
x

बिलासपुर। सिम्स में एक बार फिर एक डाक्टर ने गंभीर महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। ऐसे में महिला परिसर में तड़पती रही। जैसे ही लोगों को पता चला कि उसे भर्ती नहीं किया जा रहा है, वैसे ही लोग चिकित्सीय व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए हंगामा करने लगे, तब जाकर महिला को लगभग दो घंटे बाद भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

जोन्धरा शिवतराई निवासी 26 साल हर बाई पति प्यारे लाल निषाद की तबीयत पिछले कुछ दिनों से बिगड़ी रही। उसके हाथ में लगातार सूजन बढ़ते ही जा रहा था, ऐसे में पति प्यारेलाल निषाद उसे मंगलवार की सुबह गंम्भीर हालत में लेकर सिम्स पहुचा।

जहां केजवल्टी में डाक्टर ने उसकी जांच की और एक इंजेक्शन लगाकर सात दिनों की दवाई देकर घर जाने को कह दिया, तब मरीज ने बताया कि उसकी हालत गंभीर होती जा रही है, वापस नहीं जा सकती हूं, इसलिए भर्ती कर लो, लेकिन डाक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया और भगा दिया। इसके बाद हर बाई बेहोशी की हालत में परिसर में पड़ी रही। जबकि पति बार बार भर्ती करने की बात कहता रहा, लेकिन उसकी एक भी नहीं सुनी गई। इसी दौरान इसकी जानकारी कुछ लोगों को लगी, तब लोग हंगामा मचाने लगे। जैसे ही इसकी जानकारी प्रबंधन को लगी, वैसे ही सोशल वर्कर को भेज कर महिला की जानकारी ली गई। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, तब एक अन्य डाक्टर वहा पहुचा और जांच के बाद उसे गंभीर बताते हुए भर्ती करने के निर्देश दिए

Next Story