छत्तीसगढ़

भाई के दशगात्र में गई थी महिला, मकान में चोरों ने बोला धावा

Nil dhankar
27 Feb 2022 11:11 AM IST
भाई के दशगात्र में गई थी महिला, मकान में चोरों ने बोला धावा
x

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के घुरू स्थित सिद्धीविनायक नगर में रहने वाला परिवार दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी बीच चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 54 हजार स्र्पये नकद पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सकरी क्षेत्र के सिद्धीविनायक नगर पाटनवार कालोनी में रहने वाली शरणजीत कौर(55) गृहणी हैं। शुक्रवार की रात वे अपने भाई के दशगात्र में शामिल होने के लिए सरकंडा के राजकिशोर नगर गई थीं।

इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। रात में वे अपने भाई के मकान में ही स्र्क गई थीं। शनिवार की सुबह वे अपने घर लौटी। इस दौरान मेन गेट का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने मकान के कमरे में रखे सामान अस्त-व्यस्त कर दिए थे। आलमारी में रखी दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, कपड़े, बर्तन और नकद 54 हजार स्र्पये गायब थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी सकरी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story