छत्तीसगढ़

युवक की हरकत से सीढ़ी से गिरी महिला, टूटा दांत

Nil dhankar
19 July 2022 8:43 AM IST
युवक की हरकत से सीढ़ी से गिरी महिला, टूटा दांत
x
केस दर्ज

महासमुंद। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक कोमाखान के ग्राम बांसकाटा में एक महिला अपने घर के सीढ़ी से उतर रही थी, उसी समय गांव के एक युवक ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह सीढ़ी से गिर गई और उसका दांत टूट गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम नवागांव का मोनू चंद्राकर बांसकांटा निवासी सुशील निराला के यहां गया था। उसे आवाज लगाई तो, उसकी पत्नी सीढ़ी से उतर कर आ रही थी, उसी समय उसने उसे धक्का मार दिया। इससे वह सीढ़ी से गिर गई और दांत टूट गया। वहीं उसके सास सुमित्रा निराला को भी उसने धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं।

Next Story