छत्तीसगढ़

महिला को पता ही नहीं, और पहुंच गई घर से 1761 किलोमीटर दूर

Nil dhankar
3 April 2023 2:41 PM IST
महिला को पता ही नहीं, और पहुंच गई घर से 1761 किलोमीटर दूर
x

कांकेर. गुजरात की रहने वाली एक महिला भटककर छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंच गई। इसकी सूचना छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण(SALSA) को मिली। उन्होंने तुरंत इस महिला की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया। जिसके चलते 55 वर्षीय यह महिला कई दिनों तक भटकने के बाद अपने घर वालों से मिल पायी।

दरअसल गुजरात के सोमनाथ जिले में उना की रहने वाली 55 साल की मोतीबाई वेरावल स्टेशन से ट्रेन में बैठ कर निकली थीं। उन्हें एक परिचित के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होना था। इस बीच में वह कई घंटों का सफर कर भटकते हुए अपने घर से 1761 किलोमीटर दूर आ गईं। वो कांकेर पहुंच गई थीं। वहां वह लोगों से मदद मांगने लगी। जिसके सूचना छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी को मिली।

उन्होंने तत्काल सदस्यों को उस महिला को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए आदेश दिया। जिसके बाद महिला को कांकेर के सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। जहां मोतीबाई से लगातार उसके घर का पता और मोबाइल नंबर जानने का प्रयास किया गया। मगर महिला को ये सब जानकारी ठीक से नहीं थी। फिर भी उससे पूछताछ जारी रही। तब जाकर उसने किसी तरह से घरवालों की जानकारी दी।


Next Story