छत्तीसगढ़

चौकी से महज 150 मीटर दूर होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

jantaserishta.com
12 July 2026 10:26 AM IST
चौकी से महज 150 मीटर दूर होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा देर रात तोड़ दिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक युवक पत्थर मारते हुए दिख रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 12 बजे हुई। घटना स्थल सीएसईबी चौकी से लगभग 150 मीटर की दूरी पर है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों में आरोपी युवक की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप में की जा रही है। उसे एक राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
वाहन मालिक जब होटल से वापस जाने के लिए निकला, तो उसने देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और एक पत्थर अंदर पड़ा था। उन्हें असामाजिक तत्वों की करतूत का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस लगातार गश्त और अपराध नियंत्रण के दावे करती है, लेकिन चौकी के इतने निकट ऐसी घटना होना रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की प्रभावशीलता पर सवाल उठाता है।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पहले भी कई विवादित घटनाएं हुई हैं, जिन पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हैं। लोगों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story