छत्तीसगढ़

शहीद DRG जवान की पत्नी को 1 करोड़ 10 लाख की सहायता राशि मिली

Nil dhankar
30 Dec 2025 8:17 AM IST
शहीद DRG जवान की पत्नी को 1 करोड़ 10 लाख की सहायता राशि मिली
x
छग
बीजापुरपुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत शहीद आरक्षक दिनेश नाग की धर्मपत्नी को रूपये 1.10 करोड़ का चेक प्रदान। ज्ञात हो कि 18 अगस्त 2025 को माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए IED विस्फोट की घटना में डीआरजी बीजापुर में पदस्थ आरक्षक दिनेश नाग वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत State Bank of India Bijapur शाखा द्वारा शहीद जवान की धर्मपत्नी श्रीमती पूजा नाग के नाम जारी रूपये 1.10 रूपये (एक करोड़ दस लाख रुपये) का चेक पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के हस्ते प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीजापुर के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, बीडीएम विजय झाड़ी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह सहायता राशि शहीद जवान के परिवार के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, शहीद आरक्षक दिनेश नाग का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Next Story
null